UP में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर 60-70 बनाम 105 का पेंच क्या? अखिलेश-राहुल के गठबंधन में क्यों फंसा सीट बंटवारा?

UP ELECTION:

UP ELECTION: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। विपक्षी खेमे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। सबसे बड़ा सवाल सीटों के बंटवारे को लेकर है। रिपोर्टों के मुताबिक सपा कांग्रेस के लिए करीब 60-70 सीटों का शुरुआती … Read more

CCA के दुरुपयोग पर पटना हाई कोर्ट सख्त, पीड़ितों को मिलेगा 1-1 लाख मुआवजा

CCA misuse:

CCA misuse: पटना हाई कोर्ट ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के कथित दुरुपयोग को लेकर नालंदा जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने बिना उचित जांच-पड़ताल के नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने को गंभीरता से लिया। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति सुनील दत्ता मिश्रा की खंडपीठ ने नालंदा जिलाधिकारी की ओर से पारित CCA के आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को दोनों याचिकाकर्ताओं को 1-1 लाख रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च देने का निर्देश दिया।

CCA misuse: दोषी अधिकारियों से वसूली जाएगी मुआवजे की राशि-

पटना हाई कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि दोषी अधिकारियों से वसूली जाएगी। कोर्ट ने CCA जैसे कानून के इस्तेमाल में उचित प्रक्रिया और जांच का पालन करने पर जोर दिया।

CCA misuse: क्या था पूरा मामला-

नालंदा जिले के कतरिसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी शशि कुमार उर्फ फुकन और अजय सिंह ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। दोनों ने जिलाधिकारी के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उन्हें ‘असामाजिक तत्व’ घोषित किया गया था।

40 किलोमीटर दूर थाने में हाजिरी का था आदेश-

जिलाधिकारी के आदेश के तहत दोनों याचिकाकर्ताओं को अपने नजदीकी थाने के बजाय करीब 40 किलोमीटर दूर सिलाव थाने में हर सप्ताह तीन दिन हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया था। उन्हें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को थाने में उपस्थित होना था।

कोर्ट ने CCA आदेश किया रद्द-

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने नालंदा जिलाधिकारी द्वारा पारित CCA आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने दोनों याचिकाकर्ताओं को मुआवजा और मुकदमा खर्च देने का भी आदेश दिया।

यह भी पढ़े- भारत में बिक रही पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम, सरकार का अलर्ट; किडनी पर असर का दावा

यूसीसी और फरक्का पर BJP-JDU क्यों आमने-सामने? अमित शाह के ऐलान के बाद समझिए NDA में क्या चल रहा है

NDA: यूसीसी और फरक्का पर BJP-JDU आमने-सामने, NDA में सब ठीक?

NDA: केंद्र में BJP के नेतृत्व वाले NDA की सहयोगी JDU इन दिनों दो अहम मुद्दों पर अपनी अलग राय रख रही है। पहला मुद्दा समान नागरिक संहिता (UCC) का है, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 से पहले सभी 21 BJP-NDA शासित राज्यों में इसे लागू करने का भरोसा जताया है। … Read more

भारत में बिक रही पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम, सरकार का अलर्ट; किडनी पर असर का दावा

Pakistan fairness cream:

Pakistan fairness cream: भारत में पाकिस्तान में बनी कुछ फेयरनेस क्रीम की बिक्री को लेकर सरकार ने लोगों को सावधान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। सरकार के मुताबिक, पाकिस्तान में बनी कुछ क्रीम भारत में अवैध तरीके … Read more

काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा क्यों? मोदी की जन्मभूमि से कर्मभूमि के बीच BJP की नजर UP चुनाव पर?

Seva Yatra: काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा क्यों? BJP का मेगा प्लान

Seva Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान का सबसे चर्चित हिस्सा काशी से गुजरात के वडनगर तक निकलने वाली बाइक यात्रा है। करीब 500 युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह … Read more

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

Rinku Singh Wedding:

Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेने जा रहे हैं। क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की यह चर्चित जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में … Read more

जिम्बाब्वे के इस अनुभवी बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड

Brendan Taylor:

Brendan Taylor: जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड टेलर ने ऑस्ट्रेलिया के विरोध खेले गए वनडे मुकाबले में तोड़ा है। बता दें कि ब्रेंडन टेलर ने वनडे फॉर्मेट में सबसे लंबे समय तक खेलने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। इस रिकॉर्ड के सिर्फ स्थान पर पहले सचिन रमेश तेंदुलकर मौजूद थे। पर अब ब्रेंडन टेलर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। जिम्बाब्वे के लिए खेलते हुए ब्रेंडन टेलर को 22 साल और 4 महीने हो गए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में 22 साल और 3 महीने तक अपनी सेवाएं दी थी। लेकिन इस रिकॉर्ड की खास बात यह है कि ब्रेंडन टेलर ने अभी तक इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है।

Brendan Taylor: ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास –

Brendan Taylor: 2004 में किया था डेब्यू-

ब्रेंडन टेलर ने वर्ष 2004 में जिम्बाब्वे के लिए डेब्यू किया था। इस समय जिम्बाब्वे टीम क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवा रही थी। एंडी फ्लावर, ग्रांट फ्लावर, हेनरी ओलंगा, जैसे महान खिलाड़ियों से यह टीम भरी थी लेकिन राजनीतिक मुद्दों के कारण जिम्बाब्वे में 2004 के बाद कभी उभर नहीं पाई और हम बात कर रहे हैं। ब्रेंडन टेलर की ब्रेंडन टेलर ने अपने 22 साल के करियर में 207 मैच खेले हैं। ब्रेंडन टेलर भले ही सबसे ज्यादा समय तक वनडे फॉर्मेट में खेलने के मामले में सचिन से आगे हो, लेकिन सचिन के कई सारे रिकॉर्ड से टेलर का दूर-दूर तक नाता नहीं है।

आखिरी बार विश्व कप खेल सकते हैं टेलर-

ब्रेंडन टेलर का करियर विवादों से घिरा है। डोपिंग केस की वजह से उन्हें 2022 में बैन कर दिया था। फिर 2025 में उन्होंने वापसी की वे फिर से जिम्बाब्वे के लिए खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2027 जिसकी मेजबानी जिम्बाब्वे में भी कर रहा है। टेलर का मानना है कि वह भी सचिन की तरह ही संन्यास से पहले जिम्बाब्वे को पहली बार विश्व कप जीताए।

यह भी पढ़े- MP में 21 साल बाद लौटेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से शुरुआत, 15 हजार बसों का प्लान… 75% पंचायतों तक पहुंचेगा नेटवर्क

MP में 21 साल बाद लौटेंगी सरकारी बसें, 25 सितंबर से शुरुआत, 15 हजार बसों का प्लान… 75% पंचायतों तक पहुंचेगा नेटवर्क

Mp Government Bus: मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर मोहन यादव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में करीब दो दशक से राज्य स्तरीय सरकारी बस सेवा का अभाव रहा है, लेकिन अब एक बार फिर बड़े स्तर पर बस नेटवर्क तैयार करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत … Read more

यूसीसी पर बड़ा प्लान! 2029 तक 21 राज्यों में लागू करने की तैयारी, लेकिन सहयोगी दल असहमत क्यों हो रहे?

UCC: यूसीसी को लागू करने की तैयारी, सहयोगी दल असहमत क्यों हो रहे?

UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा लक्ष्य सामने रखा है। उन्होंने कहा है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी-NDA शासित सभी 21 राज्यों में UCC लागू कर दिया जाएगा। शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कई राज्यों में UCC को लेकर … Read more

NPL में खेलते हुए दिखाई देगा ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी

David Warner:

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी को मैदान पर फिर से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड वार्नर नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने NPL की टीम काठमांडू गोरखाज के साथ डील साइन कर ली है। डेविड वार्नर ने अपनी खुशी जाहिर की है। डेविड का कहना है कि एक नई सरज़मीन पर वापस बल्ले से कमाल दिखाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है कि NPL लीग में पहली बार कोई विदेशी खिलाड़ी शामिल हुआ है और वे भी ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज डेविड वार्नर। यह नेपाल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है कि उनकी क्रिकेट लीग में कोई विदेशी खिलाड़ी शामिल हुआ है। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में NPL खूब मशहूर हो सकता है।

David Warner: वार्नर- “नेपाल में खेलना मेरे लिए खास अनुभव है”-

नेपाल प्रीमियर लीग में खेलना डेविड वार्नर के लिए खास अनुभव माना जा रहा है। आगे डेविड वार्नर कहते हैं, “नेपाल की सरज़मीन पर खेलना मेरे लिए खास बात है। मैं इस लीग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे पता है कि यहां के हालात ठीक नहीं हैं, पर यह लीग कुछ खुशी के पल लोगों को दे सकती है और मैं भी यह कोशिश करूंगा कि अपनी बल्लेबाजी और प्रदर्शन से मैं दर्शकों का ध्यान खींचकर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में मदद करूं।”

David Warner: काठमांडू गोरखाज की जर्सी में नजर आएंगे वार्नर-

काठमांडू गोरखाज की संभावित प्लेइंग इलेवन-

डेविड वॉर्नर (सलामी बल्लेबाज), आकाश त्रिपाठी (बल्लेबाज), भीम शर्की (मध्यक्रम बल्लेबाज), केएस भरत (विकेटकीपर बल्लेबाज), सहान अराचिगे (ऑलराउंडर), करन केसी (कप्तान/ऑलराउंडर), राशिद खान (ऑलराउंडर/गेंदबाज), प्रतीक श्रेष्ठ (ऑलराउंडर), दीपेश कंडेल (गेंदबाज), मोहम्मद आदिल आलम (गेंदबाज) और शाहब आलम (गेंदबाज)।

यह भी पढ़े- कौन हैं हूती विद्रोही, सऊदी अरब पर क्यों कर रहे हमले? जानें दुश्मनी की पूरी कहानी