Home » स्पोर्ट्स » IND vs AFG: क्या दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं भारत में डेब्यू?

IND vs AFG: क्या दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं भारत में डेब्यू?

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। 157 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत की तरफ से 82 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या अभिषेक शर्मा दूसरे T20 में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रख पाएंगे। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले T20 में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं कि वे भारत में अपना T20 डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार, यह माना जा रहा है कि आज के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं।

IND vs AFG: वरुण चक्रवर्ती की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका-

पहले T20 के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग व पैर की चोट के उभर जानिए से परेशान होकर बाहर हो गए। उनके बाहर होने के बाद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल उठ रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी में अब टीम में किसे शामिल किया जाएगा? जानकारी के अनुसार, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को टीम में मौका मिल सकता है। रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में मौका मिलेगा या नहीं, इसका पता तो मैच शुरू होने से पहले प्लेइंग 11 घोषित होने पर ही चलेगा।

IND vs AFG: क्या वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं भारत में डेब्यू-

वैभव सूर्यवंशी ने अपना T20 डेब्यू इंग्लैंड सीरीज के दौरान किया। बाद में उन्हें जीवन में सीरीज में भी मौका मिला। लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारत में अभी तक अपना T20 डेब्यू नहीं किया है। पहले मुकाबले में यह खबरें थीं कि वह T20 में भारत में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन उन्हें बाहर बिठा दिया गया था। संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन के कारण अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20 के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई

यह भी पढ़े- सीएम योगी में क्या अच्छा लगता है? 10 साल के बच्चे ने गिना दी सरकार की खासियत