Home » उत्तर प्रदेश » UP rain deaths: यूपी में बारिश से 15 की मौत, 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश

UP rain deaths: यूपी में बारिश से 15 की मौत, 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश

UP rain deaths:

UP rain deaths: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 48 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पशु हानि और किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

UP rain deaths: 24 घंटे के अंदर दिया जाए मुआवजा-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश के कारण हुई जनहानि, पशु हानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। निर्देश के बाद जिलाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों और पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से बारिश से प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

UP rain deaths: बर्बाद फसलों का भी शुरू हुआ आकलन-

भारी बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान, गन्ना और सब्जियों की फसल प्रभावित होने की खबरें हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित अधिकारी खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कर रहे हैं। फसल क्षति का आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव जारी-

भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों से परिवारों को सुरक्षित निकालकर बाढ़ राहत शिविरों तक पहुंचा रही हैं। राहत शिविरों में रह रहे लोगों की जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा है।अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े- 4 साल में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 29 BJP में गए