Home » राष्ट्रीय » अब रिचार्ज में डेटा लेना जरूरी नहीं? 30 दिन वाले प्लान से लेकर कीमत तक समझें पूरा नियम

अब रिचार्ज में डेटा लेना जरूरी नहीं? 30 दिन वाले प्लान से लेकर कीमत तक समझें पूरा नियम

TRAI

TRAI: मोबाइल रिचार्ज को लेकर टेलीकॉम यूजर्स के लिए नया बदलाव सामने आया है। अब ऐसे ग्राहकों के लिए अलग विकल्प उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और वे मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS के लिए करते हैं। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS-only प्लान उपलब्ध कराने होंगे।

सिर्फ कॉल-SMS के लिए अलग प्लान

नए नियम का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ग्राहक को सिर्फ कॉल और SMS की जरूरत होने पर डेटा वाला पैक लेना जरूरी नहीं होगा। Voice और SMS-only STV में मोबाइल डेटा शामिल नहीं होगा। यानी ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक केवल जरूरी सेवाओं के लिए रिचार्ज चुन सकेगा।

TRAI: 30 दिन की वैलिडिटी का क्या नियम?

TRAI के नए प्रावधानों में 30 दिन या उससे कम अवधि वाले Voice-SMS-only विकल्प उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऐसा विकल्प भी होना चाहिए, जिसे हर महीने उसी तारीख को दोबारा रिन्यू किया जा सके। अगर किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है तो उस महीने की आखिरी तारीख रिन्यूअल की तारीख होगी।

कीमत कितनी होगी?

यहां सबसे जरूरी बात यह है कि TRAI ने किसी एक कीमत को तय नहीं किया है। कंपनियों को Voice और SMS-only प्लान में उचित रूप से कम टैरिफ के साथ विकल्प देना होगा, लेकिन वास्तविक कीमत अलग-अलग कंपनियां और बाजार की परिस्थितियां तय करेंगी। इसलिए इसे एक तय ₹50 या ₹100 के रिचार्ज के रूप में समझना सही नहीं होगा।

TRAI: किन ग्राहकों को ज्यादा फायदा?

इस बदलाव से उन ग्राहकों को विकल्प मिलेगा जो मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत कम या बिल्कुल नहीं करते। फीचर फोन रखने वाले, केवल कॉलिंग के लिए दूसरा SIM इस्तेमाल करने वाले और सीमित जरूरत वाले ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार प्लान चुन सकेंगे। TRAI का उद्देश्य खास तौर पर कम आय वाले ग्राहकों को छोटी अवधि और कम लागत वाले विकल्प उपलब्ध कराना है।

क्या डेटा वाले प्लान खत्म हो जाएंगे?

ऐसा नहीं है। डेटा, कॉल और SMS वाले मौजूदा प्लान जारी रहेंगे। नए नियमों का उद्देश्य डेटा वाले रिचार्ज को हटाना नहीं, बल्कि ग्राहकों के सामने एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराना है। यानी इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहक डेटा वाला पैक ले सकेंगे, जबकि केवल कॉल और SMS की जरूरत वाले ग्राहक अलग Voice-SMS-only विकल्प चुन सकेंगे।

ये भी पढ़ें…UP rain deaths: यूपी में बारिश से 15 की मौत, 24 घंटे में मुआवजे का निर्देश