Home » उत्तराखंड » राज्यसभा की एक सीट के लिए घमासान, सूर्यप्रकाश सेमवाल ने भी किया दावा

राज्यसभा की एक सीट के लिए घमासान, सूर्यप्रकाश सेमवाल ने भी किया दावा

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हैं। ढाई दशक पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड राज्य में हालांकि उत्तर प्रदेश की तरह ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं होना है, लेकिन यहां की एक मात्र सीट के लिए खींचतान यूपी से कहीं ज्यादा दिखाई दे रही है। उत्तराखड में अभी सिर्फ राज्य सभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। विधायकों की संख्या को देखते हुए इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी का चुना जाना तय है। ऐसे में प्रदेश से लेकर केंद्र तक कई दिग्गज भाजपा नेता इस सीट पर नजरें टिकाए हुए हैं।
घमासान की बड़ी वजह क्या है?
केंद्रीय नेताओं और राज्य के आर्थिक रूप से संपन्न नेता ओं के सामने दिक्कत यह है कि वे आसानी से राज्यसभा जाने का सपना तो देख रहे हैं, लेकिन उनकी राह आसान नहीं है। इसका कारण यह कि इस बार राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग उत्तराखंड से डॉक्टर सूर्य प्रकाश सेमवाल को राज्यसभा भेजे जाने की जोरदार मांग कर रहे हैं। डॉक्टर समेवाल छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संघ और भाजपा के लिए अपना योगदान देते आ रहे हैं। इसके अलावा वे उत्तराखंड के राजीनितक और सामाजिक आंदोलनों में भी बराबर अपना योगदान देते आ रहे हैं। उत्तराखंड के परंपरागत पर्व उत्तरायणी को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने की पहल के कारण लोग उन्हें स्नेह करते हैं।
Uttarakhand News: बौद्धिक राजनेता हैं सेमवाल
डॉक्टर सूर्य प्रकाश सेमवाल की छवि एक बौद्धिक राजनेता की है। वे पांचजन्य, पंजाब केसरी, सन्मार्ग जैसे कई अन्य समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में जिम्मेदार पदों पर रहे।अपने सारगर्भित लेखों के माध्यम से उन्होंने समाज में अपनी अच्छी पहचान बनाई है।विषयों की उनको गहरी समझ है। इसके साथ ही वे एक व्यवहारकुशल व्यक्ति हैं, यही वजह है कि समाजिक एवं बौद्धिक संगठनों के कार्यकर्ता और आम लोग उन्हें राज्यसभा में देखने को उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें….यूपी में PDA का नया सियासी दांव, अखिलेश के फॉर्मूले में कितना दम? समझिए पूरा गणित