SMC Election Results 2026: असम के सिलचर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMC) चुनाव के नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA ने बड़ी जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि यहां पूरा चुनाव बैलेट पेपर से कराया गया था। 42 सीटों वाले SMC में NDA ने 34 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई। वहीं, 6 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
SMC Election Results 2026: बैलेट पेपर से चुनाव, NDA की बड़ी जीत-
सिलचर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 3 अक्टूबर 2026 को बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराया गया था। चुनाव में NDA ने 42 में से 34 सीटों पर कब्जा किया। बीजेपी ने अकेले 32 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) को 2 सीटें मिलीं। इस तरह बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने SMC में अपना दबदबा कायम किया।
SMC Election Results 2026: कांग्रेस केवल 2 सीटों पर सिमटी-
बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। पार्टी को 42 में से सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली। वहीं, 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे। यानी कांग्रेस का प्रदर्शन निर्दलीय उम्मीदवारों से भी कमजोर रहा।
42 में से 40 वार्डों में हुआ मतदान-
SMC में कुल 42 वार्ड हैं, लेकिन मतदान सिर्फ 40 वार्डों में हुआ। बीजेपी उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद सिंह और भक्ति सेन तालुकदार वार्ड नंबर 9 और 20 से निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव मैदान में कुल 133 उम्मीदवार थे।
70.22 फीसदी मतदान का दावा-
सिलचर नगर निगम चुनाव में 70.22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 1 में सबसे ज्यादा 78 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वार्ड नंबर 22 में सबसे कम 50 फीसदी वोटिंग हुई। करीब 2.70 लाख मतदाता चुनाव में वोट डालने के पात्र थे।
बीजेपी ने 38 वार्डों में उतारे उम्मीदवार-
बीजेपी ने 38 वार्डों में उम्मीदवार उतारे, जबकि उसकी सहयोगी AGP ने 4 वार्डों में चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने 38 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। इसके अलावा 52 निर्दलीय और एक माकपा उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में था।
दो वार्डों में पुनर्मतगणना की मांग-
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, बीजेपी ने वार्ड नंबर 29 और 30 में पुनर्मतगणना की मांग की है। इन दोनों वार्डों में क्रमशः निर्दलीय और कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। एक अधिकारी के अनुसार, पुनर्मतगणना की मांग पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े- IND vs WI: दूसरे टी-20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, कप्तान-कोच को लेना होगा फैसला








