Home » नई दिल्ली » चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

Election Commission Protest:

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लंच के बाद विपक्षी सांसद जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया।

Election Commission Protest: राहुल गांधी को हिरासत में लेकर थाने ले गई पुलिस-

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस राहुल गांधी को बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। बाद में उन्हें और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

Election Commission Protest: प्रियंका गांधी ने पुलिस पर लगाया बल प्रयोग का आरोप-

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस पर सांसदों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जगह-जगह खरोंचा और जमीन पर पटक दिया। प्रियंका ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे वहां से नहीं हटेंगी।

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा-

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि वह इसके लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

खरगे बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा और जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि चाहे कितने भी मामले दर्ज हों या डराने की कोशिश की जाए, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ घोषित किया-

कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 8 अक्टूबर को देशभर में ‘भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस’ मनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

10 अक्टूबर को फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी-

विपक्षी दलों ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक और बड़े प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। INDIA गठबंधन के नेताओं और सांसदों ने कार्यकर्ताओं से ‘चलो जंतर-मंतर’ का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन में विभिन्न राज्यों से नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली चुनाव को लेकर लगाए आरोप-

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2025 में आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से हराया गया और SIR के दौरान बड़ी संख्या में वोट काटे गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी और प्रियंका के धरने से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर उठाए बड़े सवाल