Home » हरियाण » आत्मनिर्भर भारत के लिए ट्रेन यात्रा पर निकले आचार्य देवव्रत, सादगी और बचत का दिया संदेश

आत्मनिर्भर भारत के लिए ट्रेन यात्रा पर निकले आचार्य देवव्रत, सादगी और बचत का दिया संदेश

हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल

Acharya Devvrat: हरियाणा के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और आर्थिक आत्मरक्षा के संदेश को व्यवहार में उतारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल बातें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे जीवन में अपनाना भी जरूरी है।

इसी संकल्प के साथ उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन यात्रा शुरू की। उन्होंने इस यात्रा को देशहित और संसाधनों की बचत से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

Acharya Devvrat: हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल
हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल

हेलीकॉप्टर और हवाई यात्रा से बनाई दूरी

आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्होंने पहले ही यह निर्णय लिया था कि राज्य के भीतर होने वाले प्रवास में हेलीकॉप्टर और हवाई यात्रा के बजाय ट्रेन, राज्य परिवहन बस और अन्य सार्वजनिक साधनों को प्राथमिकता देंगे। उनका मानना है कि इससे राष्ट्र के संसाधनों और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा आर्थिक हालात और पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति को देखते हुए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सादगीपूर्ण और मितव्ययी जीवनशैली अपनाए।

हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल
हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल

Acharya Devvrat: ट्रेन यात्रा में लोगों का मिला समर्थन

उन्होंने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान आम लोगों के बीच रहना बेहद सुखद अनुभव रहा। साबरमती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का उत्साह और अपनापन देखकर यह साफ महसूस हुआ कि जनता भी बदलाव के लिए तैयार है और देशहित में योगदान देना चाहती है।

हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल
हेलीकॉप्टर छोड़ ट्रेन से यात्रा पर निकले राज्यपाल

प्रधानमंत्री की सात अपीलों का पालन करने की अपील

आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई सात अपीलों का पालन करना केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने इसे आर्थिक स्वावलंबन के महायज्ञ में हर नागरिक की छोटी लेकिन अहम भागीदारी बताया।

ये भी पढ़ें: घरेलू आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर 30 सितंबर तक बैन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments