Home » राष्ट्रीय » डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट? AI-2379 टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल, जानिए पूरा मामला

डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट? AI-2379 टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल, जानिए पूरा मामला

AI-2379 पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव

AI Flight Turbulence: हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान के कमांडिंग पायलट का पोस्ट-अराइवल डोप टेस्ट कथित तौर पर पॉजिटिव आया है। सूत्रों के मुताबिक टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिला। एयरलाइन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है।

पायलटों को विमान उड़ाने से मनाही

4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई 2379 में गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद जांच में नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के कमांड में रहे पायलट के दिल्ली पहुंचने के बाद कराए गए अनिवार्य डोप टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक एअर इंडिया की तरफ से इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं आई है। दोनों पायलटों को अभी किसी भी तरीके की उड़ान भरने से रोका गया है।

डीजीसीए कर रहा है मामले की जांच

एआई 2379 एयरबस A320 विमान है, जो फुकेट से दिल्ली आ रहा था। उड़ान के दौरान विमान को अचानक गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए इसकी ऊंचाई करीब 300 फीट तक कम हो गई। इस दौरान यात्री और चालक दल के सदस्य अपनी सीटों से उछल गए। घटना में कई यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आईं। इस घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रहा है। इस जांच में विमान के ब्लैक बॉक्स समेत अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आई, उड़ान संख्या एआई-2379। तेज टर्बुलेंस के कारण कई यात्री और क्रू सदस्य हुए घायल। घटना के दौरान करीब 300 फीट नीचे आ गया था विमान। विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतारा गया। घटना के वक्त विमान में कुल 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

Written by – Anushka

यह भी पढ़े- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस और ट्रक: 40 यात्री घायल