Home » बिज़नेस » भारत-कुवैत यात्रा फिर शुरू: जजीरा एयरवेज ने निकाला नया रास्ता, फ्लाइट + बस से होगा सफर

भारत-कुवैत यात्रा फिर शुरू: जजीरा एयरवेज ने निकाला नया रास्ता, फ्लाइट + बस से होगा सफर

Airlines:  भारत और कुवैत के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जजीरा एयरवेज ने दोनों देशों के बीच संपर्क फिर से शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह यात्रा थोड़ा अलग तरीके से कराई जाएगी, ताकि यात्रियों की आवाजाही बनी रहे। वंदे भारत परियोजना के तहत अब भारत के 8 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम से कुवैत के लिए फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। हालांकि ये फ्लाइट सीधे कुवैत नहीं जाएंगी, बल्कि पहले सऊदी अरब के हाफर अल बतीन स्थित कैसुमा एयरपोर्ट (AQI) पर उतरेंगी।

कैसे पूरा होगा सफर?

कैसुमा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्रियों को वहां से खास इंतजाम की गई बसों के जरिए सड़क मार्ग से कुवैत ले जाया जाएगा। इसी तरह वापसी में भी यात्रियों को पहले बस से कैसुमा लाया जाएगा, फिर वहां से फ्लाइट के जरिए भारत भेजा जाएगा।

Airlines: क्यों जरूरी हुआ ये इंतजाम?

दरअसल, क्षेत्र में मौजूदा तनाव और कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से ऑपरेशन बंद होने के कारण यह वैकल्पिक रूट तैयार किया गया है। फिलहाल कुवैत से उड़ान भरने वाली एकमात्र एयरलाइन जजीरा एयरवेज ही है, जो इस समय यात्रियों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनी हुई है।

Airlines: बुकिंग कैसे करें?

यात्री जजीरा एयरवेज की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी फ्लाइट्स और गंतव्य धीरे-धीरे जोड़े जाएंगे।

जजीरा एयरवेज के बारे में

Airlines: साल 2004 में शुरू हुई जजीरा एयरवेज कुवैत की एक प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइन है। यह मिडिल ईस्ट, एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 70 से ज्यादा शहरों में सेवाएं देती है और हर साल लाखों यात्रियों को किफायती और सुरक्षित यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराती है।

 

ये भी पढ़े:  प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से नई कीमतें लागू, इंडस्ट्रियल डीजल में भी बड़ा उछाल