Home » उत्तर प्रदेश » ‘लाइट, कैमरा और एक्शन…’ अलीगढ़ पुलिस का ‘स्क्रिप्टेड’ तलाशी अभियान हुआ वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

‘लाइट, कैमरा और एक्शन…’ अलीगढ़ पुलिस का ‘स्क्रिप्टेड’ तलाशी अभियान हुआ वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

Aligarh Police
Aligarh Police

Aligarh Police: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगाने वाला एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस के ‘चेकिंग अभियान’ की विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पुलिस किसी अपराधी को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि किसी फिल्म की शूटिंग के लिए ‘लाइट, कैमरा और एक्शन’ की तर्ज पर काम कर रही हो।

जेब में खुद रखा चाकू

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी युवकों को रोककर उनकी तलाशी लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में यह दृश्य कैद हुआ है जहाँ एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर युवक की जेब में पहले खुद कुछ (चाकू जैसा संदिग्ध सामान) डालता है और फिर कैमरे के सामने उसी जेब से उसे बाहर निकालकर ‘रिकवरी’ का दिखावा करता है।

Aligarh Police: पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस अपना ‘गुडवर्क’ दिखाने के लिए निर्दोष लोगों को इस तरह फंसाने की पटकथा लिख रही है? अगर यह वीडियो सच है, तो यह पुलिस की छवि और न्याय व्यवस्था के लिए एक बड़ा धक्का है।

नोट: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन खबर इंडिया संस्थान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह खबर पूरी तरह से इंटरनेट पर वायरल हो रहे विजुअल्स और सार्वजनिक चर्चाओं पर आधारित है।

जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अलीगढ़ पुलिस के उच्चाधिकारी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। यदि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई होना निश्चित है। फिलहाल, यह वीडियो पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… लखीमपुर खीरी में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का बढ़ा खौफ, सामूहिक दुष्कर्म, चोरी समेत 3 मामलों में 6 अपराधियों को सजा