Home » एक्सक्लूसिव » Amarinder Singh news: क्या BJP छोड़ कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? अमित शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Amarinder Singh news: क्या BJP छोड़ कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? अमित शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Amarinder Singh news:

Amarinder Singh news: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तब तेज हुईं जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और इसके बजाय नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा से पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं भाजपा नेतृत्व ने भी इन मुलाकातों की पुष्टि की है।

Amarinder Singh news:

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर जताई थी नाराजगी

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पंजाब की राजनीति में छह दशक से अधिक का अनुभव होने के बावजूद इतने महत्वपूर्ण फैसले से पहले उनसे कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने यह भी कहा कि नेतृत्व का चयन जातीय समीकरणों के बजाय योग्यता के आधार पर होना चाहिए।

Amarinder Singh news: कांग्रेस से संपर्क की चर्चा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी। हुड्डा ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। इसके बाद पंजाब की राजनीति में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

Amarinder Singh news: BJP ने किया खंडन

हालांकि पंजाब भाजपा नेताओं ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी छोड़ने नहीं जा रहे हैं और वे पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वापसी की खबरें केवल राजनीतिक अफवाहें हैं।

2021 में छोड़ी थी कांग्रेस

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। बाद में 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया और भाजपा में शामिल हो गए। अब पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उनकी भूमिका और राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।

यह भी पढे़ : Vaibhav Suryavanshi: अजीत अगरकर बोले,’वैभव ने चयन के लिए मजबूर किया, अब इतिहास रचने की बारी’