Home » jammu & kashmir » अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

Amarnath yatra:
Spread the love

Amarnath yatra: अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। करीब 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा। गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर की जाएगी।

जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और पात्रता

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। तीर्थयात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन देशभर की 556 बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक की शाखाओं में फॉर्म मिलेंगे। 13 से 70 साल की उम्र के लोग इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

Amarnath yatra: दो प्रमुख रूट से होगी यात्रा

यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल दो रूट निर्धारित किए गए हैं:

➤ पहलगाम रूट (48 किमी)

यह पारंपरिक और अपेक्षाकृत आसान रास्ता है, जिसमें यात्रा पूरी करने में करीब 3 दिन लगते हैं। रास्ते में चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप, शेषनाग और पंचतरणी प्रमुख पड़ाव हैं।

➤ बालटाल रूट (14 किमी)

यह छोटा लेकिन काफी कठिन और खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता है। समय कम होने पर यात्री इस रूट का चयन करते हैं, लेकिन बुजुर्गों के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Amarnath yatra: इस बार की नई व्यवस्थाएं

इस साल यात्रा में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं:

  • सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए RFID कार्ड की व्यवस्था
  • ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किया गया
  • टट्टुओं (पोनी) की मृत्यु पर ₹50,000 मुआवजा
  • पिछले वर्षों की तुलना में 25% ज्यादा व्यवस्थाएं

 यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यात्रा पर जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें:

  • मेडिकल सर्टिफिकेट और आधार कार्ड साथ रखें
  • 4 पासपोर्ट साइज फोटो और RFID कार्ड जरूरी
  • रोजाना 4-5 किमी चलने की प्रैक्टिस करें
  • ऊनी कपड़े, रेनकोट, दवाइयां और ट्रैकिंग स्टिक साथ रखें
  • प्राणायाम और एक्सरसाइज से फिटनेस बनाए रखें

यह भी पढे़ : एमपी में बीता था सिंगर आशा भोसले का बचपन सराफा की गुलाबजामुन और रबड़ी सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थी पसंद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments