Home » राष्ट्रीय » Amit Shah Action: लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह एक्शन में, मचा सियासी भूचाल

Amit Shah Action: लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह एक्शन में, मचा सियासी भूचाल

Delhi Red Fort Blast Amit Shah Action

Amit Shah Action: लाल किले के पास हुए हादसे के बाद से ही हर कोई अलग अलग प्रतिक्रियाएं दिख रहा है। पुलिस भी शक्ति से संज्ञान में आ चुकी है और सरकार द्वारा भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मामले के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अमित शाह का कहना है कि इस घटना में शामिल हर एक शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Delhi Red Fort Blast Amit Shah Action
Delhi Red Fort Blast Amit Shah Action

Amit Shah Action: दोषियों को सजा तय

Amit Shah Action: आपको बता दें, घटना के अगले दिन मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।” इस बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) सदानंद वसंत दाते अथवा खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका भी शामिल हुए थे।

CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच जारी

Amit Shah Action: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद से ही इसकी जांच के लिए 500 से ज्यादा सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम बनाई जा चुकी है। वही दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यही नहीं प्रमुख प्रतिष्ठानों पर एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं। इसी के साथ एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच लगातार की जा रही हैं। वही जांच एजेंसियां राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के कई इलाकों से मोबाइल फोन का डंप डेटा भी जमा कर रही हैं।

Read More: Delhi Red Fort Blast: एक धमाका जिसने राजधानी को हिला दिया, 10 की मौत, देशभर में हाई अलर्ट!