Home » मनोरंजन » क्या अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी? देर रात किए रहस्यमयी पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

क्या अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी? देर रात किए रहस्यमयी पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Amitabh Bachchan Health: हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, उनकी तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से भी अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

इन खबरों के बाद फैंस के बीच चिंता का माहौल जरूर बन गया, लेकिन दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दिए। वह रोजाना पोस्ट शेयर करते रहे, जिससे कई लोगों को लगा कि उनकी हालत ठीक है। इसी बीच बिग बी की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।

अमिताभ बच्चन के पोस्ट का क्या मतलब निकाला जा रहा?

20 मई की रात करीब 12 बजे अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक छोटा सा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा  “पिलोरी- बड़ुंबा।”इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए। दरअसल, हेलिकोबैक्टर पायलोरी नाम के बैक्टीरिया संक्रमण को आम भाषा में कई लोग पायलोरी, पिलोरी या बड़ुंबा भी कहते हैं।

यह एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है, जिसमें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि शायद अमिताभ बच्चन इसी समस्या से परेशान थे और इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद सोशल मिडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।कुछ यूजर्स ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने की खबरें शायद पूरी तरह गलत नहीं थीं। वहीं कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए लिखा कि उम्मीद है बिग बी पेट की किसी गंभीर समस्या से नहीं जूझ रहे होंगे।

एक यूजर ने उन्हें आराम करने की सलाह देते हुए लिखा कि अगर तबीयत ठीक नहीं है तो इतनी रात तक जागना नहीं चाहिए। वहीं कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए पूछा कि क्या वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अस्पताल में भर्ती होने की खबर कैसे फैली?

हाल ही में फिल्म पत्रकार विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस खबर की पुष्टि करने के लिए वह खुद अस्पताल पहुंचे थे और वहां उन्हें जानकारी मिली कि बिग बी हॉस्पिटलाइज हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमिताभ बच्चन को अस्पताल के ए विंग की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि मंगलवार को Abhishek Bachchan भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

Amitabh Bachchan Health: पहले भी किया था रहस्यमयी पोस्ट

बता दें कि इससे पहले 18 मई को भी अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट साझा किया था। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था  “जब दो लड़ते हैं, तीसरा जीत जाता है।”उनके इस पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं देखने को मिली थीं। फिलहाल अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ रहने की दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…देशभर में 15 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में AIOCD की बड़ी हड़ताल, जानें पूरी मांगें