Home » राष्ट्रीय » Amul Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से लागू होंगे नए रेट

Amul Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से लागू होंगे नए रेट

Amul Price Hike:

Amul Price Hike: देशभर में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नई कीमतें गुरुवार, 14 मई से पूरे भारत में लागू हो जाएंगी। बढ़ती लागत और पशुओं के आहार के महंगे होने को इस फैसले की मुख्य वजह बताया गया है।

बढ़ती लागत का असर

अमूल ने कहा है कि दूध उत्पादन और वितरण से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है। पैकेजिंग सामग्री के दामों में इजाफा हुआ है, वहीं पशुओं के चारे और देखभाल पर होने वाला खर्च भी बढ़ गया है। कंपनी का कहना है कि डेयरी किसानों और दूध उत्पादकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए यह निर्णय लेना जरूरी हो गया था। कंपनी के मुताबिक, दूध की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का सीधा लाभ डेयरी से जुड़े किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उन्हें बेहतर भुगतान मिल सकेगा और उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

Amul Price Hike: जानिए दूध के नए दाम

नई दरों के मुताबिक, अमूल ताजा दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत अब 59 रुपये हो गई है। पहले आधा लीटर पैकेट 30 रुपये में मिलता था, जो अब 31 रुपये में उपलब्ध होगा।अमूल गाय के दूध के आधा लीटर पैकेट की कीमत 31 रुपये से बढ़ाकर 32 रुपये कर दी गई है। वहीं, अमूल भैंस के दूध का आधा लीटर पैकेट अब 39 रुपये में मिलेगा, जिसकी पहले कीमत 38 रुपये थी। इसके अलावा अमूल गोल्ड फुल क्रीम दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत अब 71 रुपये हो गई है। इसका आधा लीटर पैकेट, जो पहले 35 रुपये में मिलता था, अब 36 रुपये में मिलेगा।

आम उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ेगा। खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों और रोजाना दूध का अधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह महंगाई चिंता बढ़ा सकती है। चाय, कॉफी, मिठाई और डेयरी उत्पादों की लागत पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि किसानों के हितों और उत्पादन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।

ये भी पढ़ें…नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक महिला गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments