Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में META सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर रहा है।
‘अकाउंट क्यों ब्लॉक हुआ, कोई जवाब नहीं मिला’
वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से नोटिस मिला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि META से कई बार संपर्क करने और ईमेल भेजने के बावजूद यह नहीं बताया गया कि अकाउंट क्यों ब्लॉक किया गया और इसे दोबारा कैसे चालू कराया जा सकता है।
Arvind Kejriwal News: ‘सरकार के दबाव में काम कर रहा META’
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार META और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल रही है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इथेनॉल नीति या पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार की आलोचना करने वालों के अकाउंट बंद किए जा सकें। हालांकि, इस आरोप पर केंद्र सरकार या META की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
लोगों से मांगी जानकारी
AAP प्रमुख ने कहा कि जैसे ही उन्होंने यह मुद्दा उठाया, कई लोगों ने उनसे संपर्क कर बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी प्रतिबंधित या सीमित कर दिए गए हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से निजी संदेश या कमेंट के जरिए जानकारी साझा करने की अपील की।
Arvind Kejriwal News: ‘META मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके’
केजरीवाल ने कहा कि सभी प्रभावित लोग मिलकर META से जवाब मांगेंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसी भी तरह के दबाव में काम न करे। उन्होंने कहा कि META को निष्पक्ष रहना चाहिए और किसी सरकार के सामने “घुटने नहीं टेकने चाहिए”।
अगर आपका भी पेज Meta ने suppress किया है तो मुझे #MetaCensorsIndia के साथ comment या DM करें। https://t.co/JsB98WsxMq pic.twitter.com/abVxhl28ug
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2026
ये भी पढ़े… छात्रों पर कार्रवाई को लेकर खड़गे का बड़ा हमला, बोले- गृह मंत्री सदन में जवाब दें, पीएम मांगें माफी








