Home » बिहार » Assam CM: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘पागल’, सेना का किया था अपमान

Assam CM: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘पागल’, सेना का किया था अपमान

राहुल गांधी पागल है

Assam CM: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति के चर्चा का बाजार गर्म है। पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जनता को लुभाने के लिए जनसभा करना शुरू कर दिया है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कटिहार में जेडीयू उम्मीदवार विजय सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित कर पत्रकारों से बात कर राहुल गांधी को पागल बता दिया। बातचीत के दौरान हिमंत ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी के दिमाग का पेच ढीला है।

राहुल के किस बयान पर की टिप्पणी

Assam CM: आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह बयान राहुल गांधी के उस बयान को लेकर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना देश की 10% आबादी के नियंत्रण में है। जिससे सशस्त्र बलों में उच्च जातियों के प्रभुत्व का संकेत मिलता है। पत्रकारों ने जब यहीं बात मुख्यमंत्री से पूछी तो उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी पागल इंसान हैं। उनके बारे में बात मत करो। उनके मन में जो आता है, वह बक देते हैं। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो क्या आप सेना को 10-20 प्रतिशत में बांट देंगे? दुश्मन का सामना करने में सक्षम एक मज़बूत व्यक्ति को सेना में होना चाहिए। राहुल गांधी सेना में प्रतिशत की बात करते हैं। देश को उन्हें आधिकारिक तौर पर पागल घोषित कर देना चाहिए।’ इसको लेकर हिमंत बिस्व सरमा ने एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को आधिकारिक तौर पर पागल घोषित करने की अपनी अपील दोहराई है।

तेजस्वी यादव पर कसा तंज 

Assam CM: यहीं नहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की लगातार विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए और उनकी सरकारी जांच की मांग की। आगे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए, वे रोज़गार पैदा करने में विफल रहे और सिर्फ़ बिहार में घुसपैठियों को ही लाए। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए राज्य में अगली सरकार बनाएगा। तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री थे। क्या उन्होंने किसी महिला के खाते में तीन रुपये भी जमा किए? जब उनके पास क्षमता थी, तब उन्होंने तीन रुपये भी जमा नहीं किए और आज आप तीस हज़ार की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: ‘भैया की सरकार आएगी तो कट्टा-फिरौती चलेगा’, औरंगाबाद में PM मोदी की दहाड़ से बदली चुनावी हवा!