Home » Breaking News » पासपोर्ट विवाद में फंसे रणदीप सुरजेवाला! क्राइम ब्रांच का समन, 23 मई को पेशी

पासपोर्ट विवाद में फंसे रणदीप सुरजेवाला! क्राइम ब्रांच का समन, 23 मई को पेशी

ASSAM NEWS: रणदीप सिंह सुरजेवाला को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित पासपोर्ट विवाद मामले में 23 मई को पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह मामला हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े आरोपों को लेकर सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पवन खेड़ा ने कथित तौर पर इस मामले में सुरजेवाला का नाम लिया था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने मामले की जांच और तेज कर दी है।

गौरव गोगोई की भूमिका की भी जांच

असम पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या गौरव गोगोई और रणदीप सुरजेवाला किसी बड़े कथित षड्यंत्र की योजना में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ASSAM NEWS: क्या हैं आरोप?

असम विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, एंटीगुआ और मिस्र के पासपोर्ट हैं।

SIT जांच की मांग

इसके अलावा उन्होंने दुबई में कथित संपत्तियों और विदेशी एसेट्स का आधिकारिक रिकॉर्ड में खुलासा नहीं करने का आरोप भी लगाया था। खेड़ा ने यह भी दावा किया था कि अमेरिका के व्योमिंग में रजिस्टर्ड एक कंपनी सरमा परिवार से जुड़ी है, जिसमें बड़े वित्तीय लेन-देन हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को कथित तौर पर संपत्तियां छिपाने का मामला बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की थी।

ASSAM NEWS: रिनिकी सरमा ने आरोपों को बताया फर्जी

रिनिकी भुइयां सरमा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए दस्तावेज फर्जी थे और उनमें सरकारी रिकॉर्ड जैसे दिखने वाले नकली मुहर तथा क्यूआर कोड लगाए गए थे।

ये भी पढ़े… रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की फिर नरमी! क्या भारत को छूट का मिलेगा फायदा या नहीं ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments