Breaking News
Home » Uncategorized » पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, सियासी फायदे के लिए घुसपैठियों को सौंपी थी असम की मिट्टी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, सियासी फायदे के लिए घुसपैठियों को सौंपी थी असम की मिट्टी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, असम में अस्थिरता

Assam Politics: कालियाबोर, 18 जनवरी।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्वयं के हित के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की ओर धकेला। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए असम की मिट्टी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया।

दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने रविवार को असम की धरती पर काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की आग में झोंक दिया।

उन्होंने असम के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद असम के सामने कई बड़ी चुनौतियाँ थीं, लेकिन कांग्रेस ने उन समस्याओं को सुलझाने के बजाय स्वयंहित पर ही ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जब विश्वास दिखाने की आवश्यकता थी, तब कांग्रेस ने विभाजन को चुना। जब संवाद की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने उपेक्षा की और बातचीत के रास्ते बंद कर दिए। जब अपने लोगों के ज़ख्म भरने की जरूरत थी, तब कांग्रेस घुसपैठियों की आवभगत में लगी रही।

Assam Politics: मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, असम में अस्थिरता
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, असम में अस्थिरता

Assam Politics: कांग्रेस को विदेशी घुसपैठिए हैं पसंद

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को अपनत्व की भावना से नहीं देखती। कांग्रेस को विदेशी घुसपैठिए अधिक पसंद हैं, क्योंकि वे आकर कांग्रेस का कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं। इसी कारण कांग्रेस के शासनकाल में विदेशी घुसपैठियों ने लाखों बीघा ज़मीन पर कब्जा कर लिया।

उन्होंने कहा कि जब हम असम की संस्कृति का सम्मान करते हैं, तो कुछ लोगों को परेशानी होती है। असम का सम्मान कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस ने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने का विरोध किया था।

डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को बनाया प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा यह रही है कि यह क्षेत्र हमेशा देश की मुख्यधारा से दूर रहा। यहां के लोग लंबे समय से यह महसूस करते रहे कि विकास किसी और दिशा में हो रहा है और वे पीछे छूट गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। रोडवेज, रेलवे और एयरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू किया गया, लेकिन कांग्रेस ने इसे हमेशा नज़रअंदाज़ किया।

Written by- Yamini Yadav 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments