Home » राष्ट्रीय » PM आज केरल जाएंगे, रैली और रोड-शो करेंगे, शाह का असम में 90+ सीटें जीतने का दावा

PM आज केरल जाएंगे, रैली और रोड-शो करेंगे, शाह का असम में 90+ सीटें जीतने का दावा

केरल रैली और असम जीत का दावा

Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे दोपहर लगभग 2:30 बजे पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को 4:45 बजे त्रिशूर में रोड शो निकालेंगे।

वहीं, कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

केरल रैली और असम जीत का दावा
केरल रैली और असम जीत का दावा

पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि एनडीए असम में तीसरी बार सरकार बनाएगी और राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतने की संभावना है। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली के मंच के एक हिस्से में आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके कार्यक्रम में चेन्नई के पेरंबूर में केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।

Assembly Election 2026: ममता दीदी की राजनीति पर निशाना

तमिलनाडु में DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 और वीसीके को 8 सीटें मिली हैं, जबकि माकपा और भाकपा को 5-5 सीटें दी गई हैं।

शनिवार को बंगाल में रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि यह जनता की चार्जशीट है, जिसमें टीएमसी सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है। शाह ने कहा कि बंगाल में अराजकता और बदहाली है और यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता दीदी हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती रही हैं। कभी पैर टूटने का बहाना बनाती हैं, कभी सिर पर पट्टी, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग पर गालियां देती हैं। लेकिन अब बंगाल के लोग ममता दीदी की इस विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को समझ चुके हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ममता के सिर में चोट लगी थी, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके पैर में चोट लगी थी।

Assembly Election 2026: केरल रैली और असम जीत का दावा
केरल रैली और असम जीत का दावा

सुरक्षा और शासन पर सवाल

असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया गया है और पार्टी इसे अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हो रही उथल-पुथल पूरे देश को प्रभावित कर रही है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं, पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर हाल में सही शासन होना चाहिए।

यह भी पढे़ : ईरानी मीडिया की अमेरिकी सैनिकों को चेतावनी, ‘नरक में आपका स्वागत है’, 3500 अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व पहुंचे