B. R. Ambedkar: नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बी.आर अंबेडकर को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को बेहद प्रेरणादायक बताया। देश के कई बडे़ नेताओं ने भी अंबेडकर जयंती के अवसर पर अमित शाह , नीतीश कुमार और जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने किया नमन।
‘अंबेडकर एक विचार और संकल्प’
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संकल्प हैं। उन्होंने जीवनभर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते हुए दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम किया।
B. R. Ambedkar: संघर्ष और समर्पण की मिसाल
बी.आर अंबेडकर के जीवन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपमान सहने के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के सम्मान के लिए लगातार प्रयास किए।
‘पंचतीर्थ’ का विकास
प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने अंबेडकर से जुड़े स्थलों महू (जन्मभूमि), लंदन (शिक्षा स्थली), दिल्ली (महापरिनिर्वाण स्थल) और नागपुर (दीक्षा भूमि) को विकसित कर ‘पंचतीर्थ’ के रूप में स्थापित किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।
B. R. Ambedkar: अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंबेडकर ने समान अधिकार देने वाला संविधान बनाकर भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। वहीं नीतीश कुमार ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए उनके विचारों को समावेशी राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने उन्हें सामाजिक क्रांति का संवाहक और संविधान का शिल्पी बताया।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बी.आर अंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं।
ये भी पढ़े… बैसाखी पर्व पर पूरे देश में उत्सव का माहौल, हर राज्य में दिखती है अलग संस्कृति और परंपराओं की झलक








