Home » स्वास्थ्य » कमर दर्द में कौन सा तेल लगाएं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए 4 असरदार विकल्प

कमर दर्द में कौन सा तेल लगाएं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए 4 असरदार विकल्प

Back Pain Oil:

Back Pain Oil: आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करने, एक्सरसाइज की कमी और गलत पोस्चर का असर शरीर पर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से कमर दर्द की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। कमर दर्द होने पर कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग तेल से मालिश करना पसंद करते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. चंचल शर्मा के मुताबिक, कुछ एंटी-इंफ्लेमेटरी तेल कमर की मालिश के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनसे दर्द और अकड़न में कुछ राहत मिल सकती है।

Back Pain Oil: कमर दर्द में नीलगिरी का तेल हो सकता है मददगार-

नीलगिरी यानी यूकेलिप्टस ऑयल का इस्तेमाल कमर और जोड़ों के दर्द में किया जा सकता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, इसे हल्का गर्म करके कमर पर लगाया जा सकता है। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करने से प्रभावित हिस्से में गर्माहट महसूस हो सकती है। एक क्लिनिकल ट्रायल में भी यूकेलिप्टस के इस्तेमाल से दर्द में कमी देखने को मिली थी। हालांकि, यह अध्ययन रुमेटॉयड आर्थराइटिस से जुड़े दर्द पर था, इसलिए इसे हर तरह के कमर दर्द का इलाज नहीं माना जा सकता।

Back Pain Oil: पुदीने का तेल भी दे सकता है राहत-

कमर दर्द में पुदीने के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद मेंथॉल त्वचा पर ठंडक का एहसास देता है और कुछ समय के लिए दर्द की अनुभूति को कम कर सकता है। इसकी वजह से कमर में होने वाली परेशानी और अकड़न से कुछ राहत महसूस हो सकती है। हालांकि, पुदीने के तेल को सीधे त्वचा पर लगाने से पहले उसे किसी कैरियर ऑयल में मिलाना बेहतर रहता है।

हल्दी और अदरक से घर पर बनाएं तेल-

हल्दी और अदरक दोनों को उनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी में करक्यूमिन और अदरक में जिंजरोल जैसे सक्रिय कंपाउंड पाए जाते हैं।

ऐसे बनाएं हल्दी-अदरक का तेल-

– सरसों का तेल लें।
– इसमें हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी डालें।
– अदरक को कूटकर तेल में मिला दें।
– इसे कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं।
– तेल ठंडा होने के बाद छान लें।

इस तेल को कमर के दर्द वाले हिस्से पर हल्के हाथों से लगाया जा सकता है। मालिश करते समय बहुत ज्यादा दबाव डालने से बचें।

लेमनग्रास का तेल भी किया जा सकता है इस्तेमाल-

लेमनग्रास में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके तेल से मालिश करने पर मांसपेशियों में होने वाली अकड़न और दर्द में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय किसी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है-

हर कमर दर्द को सिर्फ तेल की मालिश से ठीक नहीं किया जा सकता। अगर दर्द बहुत ज्यादा है, लगातार बना हुआ है या बार-बार वापस आता है तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। खासकर अगर कमर दर्द के साथ पैरों में सुन्नपन, कमजोरी, तेज दर्द या पेशाब-मल पर नियंत्रण में परेशानी जैसी समस्या हो, तो तुरंत चिकित्सकीय मदद लेनी चाहिए

यह भी पढ़े- SCO Summit की ग्रुप फोटो पर विवाद, Pakistan mo ने PM मोदी समेत कई नेताओं को किया क्रॉप