Home » अंतर्राष्ट्रीय » Bangladesh Hindu Murder Case: हिंदू युवक की हत्या पर कड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार, दोषियों पर कार्रवाई

Bangladesh Hindu Murder Case: हिंदू युवक की हत्या पर कड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार, दोषियों पर कार्रवाई

हिंदू युवक की मौत के बाद बढ़ा तनाव

Bangladesh Hindu Murder Case: वर्तमान में बांग्लादेश के हालात बेहद खराब और अशांतिपूर्ण चल रहे है, हर दिन कोई बड़ी घटना के चलते देश में विवाद बढ़ते जा रहे है। वही मयमनसिंह जिले में दीपू चंद्रा दास की बेहरमी से पीट कर हत्या कर दी गई। युवक की उम्र 27 वर्ष की बताई जा रही है। जिसके बाद से ही सुरक्षा एंजेसियां लगातार जांच में लगी हुई है। इस पूरे मामले के बारे में देश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

मोहम्मद यूनुस ने आगे लिखा है कि इस मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने 7 लोगों को पकड़ा लिया है, जबकि 3 आरोपियों को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां अलग-अलग जगहों पर चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान हुईं।

Bangladesh Hindu Murder Case: भीड़ के हमले में हुई थी मौत

इस पूरी घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक पर कथित तौर पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद गुस्साई भीड़ द्वारा उस पर हमला कर दिया गया। पहले दीपू चंद्रा दास को लोगों द्वारा पीटा गया, जिसके बाद शव को एक पेड़ से लगाता दिया और उसमें आग लगा दी। जैसे ही यह पूरा मामला सामने आया देश के लोगों में चिंता और गुस्सा का माहौल फैल गया।

Bangladesh Hindu Murder Case: हिंदू युवक की मौत के बाद बढ़ा तनाव
हिंदू युवक की मौत के बाद बढ़ा तनाव

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी

RAB द्वारा जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें 19 वर्षीय मोहम्मद लिमोन सरकार, 19 वर्षीय मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया उम्र 20 साल, इरशाद अली उम्र 39 वर्ष, 20 वर्षीय निजुम उद्दीन, आलमगीर उम्र 38 साल, मोहम्मद मिराज हुसैन अकोन 46 वर्षीय के नाम शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने मोहम्मद अजमोल हसन सगीर, मोहम्मद शाहिन मिया और मोहम्मद नजमुल को हिरासत में ले लिया है।