Bank Strike Update: रविवार की छुट्टी के बावजूद आज 27 सितंबर को देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी बैंकिंग काम आज निपटाने का मौका है।
Bank Strike Update: आज रविवार को खुले रहेंगे सरकारी बैंक-
आज रविवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), कैनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) भी आज सेवाएं दे सकते हैं। ग्राहक चेक जमा करने, पासबुक अपडेट कराने, कैश निकालने और अन्य जरूरी बैंकिंग काम के लिए आज बैंक शाखा जा सकते हैं।
Bank Strike Update: कल से तीन दिन रहेगी बैंक हड़ताल-
बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 28 सितंबर सोमवार से 30 सितंबर बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते इन तीन दिनों में बैंक शाखाओं का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। हड़ताल के चलते बैंक से जुड़े जरूरी काम प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ग्राहकों को आज ही जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल-
हड़ताल के दौरान ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और कैश डिपॉजिट मशीनों जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने भी ग्राहकों से डिजिटल सर्विस और 24 घंटे उपलब्ध बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने को कहा है। वहीं ICICI बैंक, HDFC बैंक, AXIS बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे निजी बैंक अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं।
बैंक यूनियनें क्यों कर रही हैं हड़ताल-
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इनमें सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था, पेंशन सिस्टम में सुधार और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़ी मांगें शामिल हैं।
ATM और UPI से मिलती रहेंगी सेवाएं-
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ATM, ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती रहेगी। ऐसे में कैश निकालने और ऑनलाइन लेन-देन के लिए ग्राहक इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।









