Home » पश्चिम बंगाल » मुर्शिदाबाद में सॉकेट बमों की बड़ी बरामदगी, चुनाव से पहले बढ़ी प्रशासन की चिंता

मुर्शिदाबाद में सॉकेट बमों की बड़ी बरामदगी, चुनाव से पहले बढ़ी प्रशासन की चिंता

Bengal Crime News: मुर्शिदाबाद में सॉकेट बमों की बड़ी बरामदगी, चुनाव से पहले बढ़ी प्रशासन की चिंता

Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच मुर्शिदाबाद जिले से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग–अलग थाना क्षेत्रों से कुल 104 ताज़ा सॉकेट बम बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

Bengal Crime News: बेलडांगा क्षेत्र से सबसे बड़ी बरामदगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बेलडांगा थाना क्षेत्र के काजीसाहा इलाके में छापेमारी के दौरान दो ड्रमों से 89 ताज़ा सॉकेट बम बरामद किए गए। बमों की संख्या अधिक होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Bengal Crime News: जलंगी और सालार थाना क्षेत्रों में भी मिले बम

इसके अलावा जलंगी थाना क्षेत्र के घोषपाड़ा इलाके में एक नायलॉन बैग से 10 सॉकेट बम बरामद किए गए। वहीं, सालार थाना क्षेत्र के कांद्रा इलाके में एक झाड़ी से 5 सॉकेट बम मिलने से पुलिस की चिंता और बढ़ गई है।

 बम स्क्वॉड को दी गई सूचना

बरामद बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) को तुरंत सूचना दी गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र संबंधित इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

किस उद्देश्य से जमा किए गए बम, जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन सॉकेट बमों को किसने और किस मकसद से जमा किया था। मुर्शिदाबाद जिला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी माहौल में बढ़ी सतर्कता

Bengal Crime News: विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां जिले में निगरानी और सख्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़े… संसद भवन हमले में हुए शहीद जवानों को, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments