Home » पश्चिम बंगाल » भवानीपुर हाई अलर्ट: आज सुवेंदु अधिकारी का नामांकन-अमित शाह के रोड शो से बढ़ेगा सियासी तापमान

भवानीपुर हाई अलर्ट: आज सुवेंदु अधिकारी का नामांकन-अमित शाह के रोड शो से बढ़ेगा सियासी तापमान

Spread the love

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत में आज बड़ा दिन है। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे, जिससे चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है।

रोड शो से शक्ति प्रदर्शन

नामांकन से पहले अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर क्षेत्र में एक विशाल रोड शो करेंगे। यह रोड शो हाजरा चौराहे से शुरू होकर अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक जाएगा, जहां अधिकारी नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि अंतिम 200 मीटर दोनों नेता पैदल चलकर जाएंगे, जिससे शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया जाएगा।

Bengal Election 2026: ममता बनर्जी से सीधा मुकाबला

भवानीपुर सीट इस बार हाई-प्रोफाइल मुकाबले का केंद्र बन गई है। यहां सुवेंदु अधिकारी का सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है, जो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।

नंदीग्राम से भी मैदान में अधिकारी

गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी अपने पारंपरिक गढ़ नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से ममता बनर्जी को करीब 2,000 वोटों से हराया था, जिसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा था।

Bengal Election 2026: मतदाता सूची पर सियासी घमासान

इस बार भवानीपुर सीट पर मतदाता सूची को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम सूची से करीब 47,000 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जबकि कई नामों को “तार्किक विसंगति” श्रेणी में रखकर जांच के लिए भेजा गया है।

चुनाव आयोग पर आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए बड़े पैमाने पर नाम हटाने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया है कि वे भवानीपुर सीट से जीत दर्ज करेंगी, चाहे अंतर एक वोट का ही क्यों न हो।

Bengal Election 2026: हाई-वोल्टेज सीट बना भवानीपुर

भवानीपुर सीट इस बार राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है, जहां मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में यहां का मुकाबला पूरे राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… ईरान युद्ध पर ट्रम्प की कड़ी चेतावनी, ईरान पर और बड़े हमले संभव, समझौता नहीं हुआ तो “पाषाण युग” में भेजने की धमकी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments