Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में गेम चेंजर दावा! 152 में 110 सीटें! अमित शाह के बयान से सियासत में भूचाल

बंगाल में गेम चेंजर दावा! 152 में 110 सीटें! अमित शाह के बयान से सियासत में भूचाल

BENGAL ELECTION: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत सकती है।

‘रिकॉर्ड वोटिंग बदलाव का संकेत’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा कि पहले चरण में हुई रिकॉर्ड वोटिंग यह दर्शाती है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने मतदाताओं के उत्साह को “भय से भरोसे की यात्रा” की शुरुआत बताया।

BENGAL ELECTION: दूसरे चरण के लिए भी जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान को मिलाकर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। शाह के अनुसार यह आकलन पार्टी के आंतरिक विश्लेषण पर आधारित है।

ममता सरकार पर साधा निशाना

शाह ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की यात्रा से बंगाल की जनता भी जुड़ना चाहती है और यह भरोसा चुनाव परिणामों में दिखेगा।

BENGAL ELECTION: मतदाताओं से अपील

केंद्रीय गृह मंत्री ने दूसरे चरण के मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए बेहतर व्यवस्था की है। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े… West Bengal: भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पीएम मोदी की सभा में पहुंच रहे हैं लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments