Home » पश्चिम बंगाल » कोलकाता में दहाड़े अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में खिलेगा ‘कमल’

कोलकाता में दहाड़े अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में खिलेगा ‘कमल’

कोलकाता अमित शाह
Spread the love

Bengal Chunav: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के फालाकाटा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, और बिहार में कमल की सरकार है, यहां पर भी कमल की सरकार बना दो, घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया, अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, नक्सलवाद को समाप्त किया, और बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को बाहर भाजपा सरकार ही निकालेगी।

भाजपा वाले हमलों से नहीं डरते

तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी, हम भाजपा वाले तुम्हारे हमलों से नहीं डरते हैं। मैं आज कहकर जाता हूं, इस चुनाव में ममता बनर्जी का कोई गुंडा आपको हाथ नहीं लगा पाएगा। ममता के गुंडों, सुन लो… 5 मई के बाद यहां भाजपा सरकार बनने वाली है। 23 अप्रैल को घर में ही रहना वरना 5 मई के बाद हम आपको सीधा करेंगे।” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। संदेशखाली में सालों तक टीएमसी के गुंडे महिलाओं के साथ ज्यादती करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी ने एक शब्द भी नहीं कहा। दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, आरजी कर और कोलकाता लॉ कॉलेज में महिलाओं पर अत्याचार हुए, लेकिन ममता दीदी टस से मस नहीं हुईं।

उन्हें शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही कहा था कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। मैं माताओं-बहनों से कहकर जाता हूं कि 5 मई के बाद आप लोग रात 2 बजे के बाद भी घर से बाहर निकलेंगी तो भी कोई कुछ नहीं बोलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। संदेशखाली में वर्षों तक टीएमसी के घुसपैठिए दुष्कर्म करते रहे, ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलीं। गृह मंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों, आप भाजपा सरकार बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों शक्ति से बंद करेंगे। भाजपा सरकार द्वारा चाय बागान के मजदूरों को जमीन के अधिकार दिए जाएंगे। सिर्फ 2 सालों में, उनकी मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपए कर दी जाएगी। प्रोविडेंट फंड के तौर पर काटी गई रकम उन्हें वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाय बागानों में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

Bengal Chunav: बंगाल में बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री

हर मजदूर को 3000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, कान खोलकर सुन लो, आपका समय अब समाप्त हो गया है। अब भाजपा की बारी है। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री है, ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री है और बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद… अंग, बंग और कलिंग तीनों जगह कमल का फूल खिल जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि भाजपा की सरकार आई तो बंगाल को बाहरी लोग चलाएंगे… ममता दीदी, झूठ क्यों बोल रही हो? आज मैं कहकर जाता हूं, बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में ही पैदा हुआ, बंगाली बोलने वाला ही होगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाइए, और किसी को भी चार शादियां करने की इजाजत नहीं होगी। ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ से सख्ती से निपटा जाएगा। महिलाओं के खाते में हर महीने 3000 रुपए जमा किए जाएंगे।

महिलाएं सरकारी बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विभिन्न घोटालों के जरिए 10,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में शामिल रही हैं। भाजपा का समर्थन करें, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एक-एक रुपया पश्चिम बंगाल की जनता को वापस मिले।

ये भी पढ़े… झारखंड में निकली 772 होमगार्ड भर्ती, जल्दी करें, 30 अप्रैल लास्ट डेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments