Home » राष्ट्रीय » Bengal News: कोलकाता के हावड़ा में दिनदहाड़े शूटआउट, एक प्रमोटर की हत्या

Bengal News: कोलकाता के हावड़ा में दिनदहाड़े शूटआउट, एक प्रमोटर की हत्या

Bengal News:

Bengal News: हावड़ा में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, जहां गोलाबाड़ी के पिलखाना इलाके में दिनदहाड़े एक प्रमोटर की हत्या कर दी गई। इस शूटआउट में 27 वर्षीय सफीक खान की मौत हो गई, जो इस इलाके का ही निवासी था। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और अब तक कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

दिनदहाड़े गोलाबारी से मौत

घटना बुधवार तड़के लगभग 4:10 बजे की है, जब दो हमलावर प्वाइंट-ब्लैंक रेंज से सफीक खान पर चार गोलियां चला गए। पुलिस के अनुसार, गोलियां उसके सिर और सीने में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए, और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Bengal News: पुरानी दुश्मनी और रंगदारी का मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या इलाके के कुख्यात अपराधियों हारुन खान और रफाकत हुसैन उर्फ रोहित से पुरानी दुश्मनी के कारण हुई हो सकती है। माना जा रहा है कि रंगदारी की रकम न मिलने के कारण प्रमोटर को निशाना बनाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। हावड़ा सिटी पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तेज़ी से काम करना शुरू कर दिया है। डीसी नॉर्थ, अम्लान कुसुम घोष ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच के निर्देश दिए हैं।