Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल-तमिलनाडु में तेज वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 41% और 37% मतदान

बंगाल-तमिलनाडु में तेज वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 41% और 37% मतदान

BENGAL VOTING LIVE: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दोनों राज्यों में मतदान के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यह दो चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जो लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती हैं।

BENGAL VOTING LIVE
                                                            BENGAL VOTING LIVE

पहले चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें कूच बिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम सहित अन्य जिले शामिल हैं। राज्य की शेष 142 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

BENGAL VOTING LIVE: तमिलनाडु में भी कड़ा मुकाबला

वहीं तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच माना जा रहा है। इसके अलावा नाम तमिलर काची और तमिलगा वेट्री कझगम भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।

नजरें 4 मई पर

सुबह से ही पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में खड़े नजर आए। इससे साफ है कि इस बार चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका निभा सकती है। अब सभी राजनीतिक दलों की नजर मतदान प्रतिशत और रुझानों पर टिकी है। मतों की गिनती 4 मई को होगी, जो दोनों राज्यों में अगली सरकार का फैसला करेगी।

ये भी पढ़े… मुर्शिदाबाद में वोटिंग के बीच बवाल- हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता आमने-सामने