Bengluru news: बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस के एक स्थानीय नेता पर नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी की पहचान आनंद नायडू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में बच्चों की मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।
अवैध संबंध बना विवाद की जड़
शिकायत के मुताबिक, आनंद नायडू का कथित तौर पर शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि जब नाबालिग बच्चों ने इस रिश्ते पर सवाल उठाए, तो मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि नायडू ने बच्चों पर लोहे की रॉड से हमला किया, उन्हें बुरी तरह पीटा और यहां तक कि काटा भी। घटना के बाद घायल बच्चों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए।
Bengluru news: POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
बच्चों के बयान और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि केस में शारीरिक हिंसा के साथ-साथ यौन शोषण के भी संकेत मिले हैं, जो बेहद गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
Bengluru news: मां की भूमिका और प्रॉपर्टी एंगल की जांच
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि बच्चों की मां और आरोपी ने मिलकर संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस अब इस प्रॉपर्टी एंगल की भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और मकसद का पता लगाया जा सके।
पुलिस जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद
Bengluru news: फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में DM मेधा रूपम का दौरा, श्रमिकों से संवाद








