Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में DM मेधा रूपम का दौरा, श्रमिकों से संवाद

ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में DM मेधा रूपम का दौरा, श्रमिकों से संवाद

Noida news: गौतमबुद्धनगर में प्रशासन एक बार फिर श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एक्टिव नजर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं के तहत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा स्थित जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड का दौरा किया। यहां उन्होंने ऑटोमोबाइल पार्ट्स, खासकर सीट बेल्ट निर्माण की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा।

सीट बेल्ट बना रहे श्रमिकों की सराहना

दौरे के दौरान DM मेधा रूपम ने सीट बेल्ट यूनिट में काम कर रहे श्रमिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जान बचाने वाला सुरक्षा कवच है। इस दौरान उन्होंने उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच की।

Noida news: महिला श्रमिकों से खास बातचीत

जिलाधिकारी ने असेंबली लाइन में काम कर रही महिला श्रमिकों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके कामकाज, सुविधाओं और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को समझा। साथ ही कंपनी में चल रहे मेडिकल कैंप और उसमें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी।

Noida news: मेडिकल कैंप का निरीक्षण

फैक्ट्री परिसर में जिला प्रशासन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन और यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से लगाए गए फ्री हेल्थ कैंप का भी DM ने निरीक्षण किया। यहां ब्लड प्रेशर, शुगर, ECG, आंख और दांतों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। उन्होंने मेडिकल टीम को जरूरी निर्देश भी दिए।

श्रमिकों से फीडबैक, स्वास्थ्य पर जोर

Noida news: DM मेधा रूपम ने कैंप में मौजूद श्रमिकों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। श्रमिकों ने कार्यस्थल पर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलने पर खुशी जताई। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि बारीकी से काम करने की वजह से श्रमिकों की आंखों पर असर पड़ता है, जिस पर DM ने नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत बताई।

 

ये भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव परिणाम में बीजेपी का क्लीन स्वीप