Home » बिहार » जीत का जश्न बना अफरा-तफरी का कारण, जिला परिषद सदस्य गेट पर अचानक हुए बेहोश

जीत का जश्न बना अफरा-तफरी का कारण, जिला परिषद सदस्य गेट पर अचानक हुए बेहोश

Bhagalpur News
Spread the love

Bhagalpur News: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित होते ही जहां एक ओर समर्थकों में जीत का जश्न शुरू हो गया, वहीं दूसरी ओर समाहरणालय परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई। जिला परिषद सदस्य शिव कुमार मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे समाहरणालय के मुख्य गेट पर बेहोश होकर गिर पड़े।

देखते ही देखते बेहोश होकर गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समर्थक समाहरणालय परिसर में जश्न मना रहे थे। इसी दौरान शिव कुमार मंडल अचानक असहज महसूस करने लगे और देखते ही देखते बेहोश होकर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्यों और अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। घटना की सूचना मिलते ही अन्य जिला परिषद सदस्य भी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात बिना किसी देरी के शिव कुमार मंडल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है।

Bhagalpur News: तबीयत बिगड़ने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चुनावी तनाव और अत्यधिक उत्साह के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चिकित्सकीय जांच के बाद ही उनकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल घटना के बाद समाहरणालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

Report By: शयामानंद सिह

ये भी पढ़े… शारदा नदी ड्रेजिंग घोटाला? हाईकोर्ट के रिटायर्ड मुख्य जज ने किया 23 करोड़ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments