Home » उत्तर प्रदेश » भारत विकास परिषद लक्ष्य शाखा की बाल संस्कार कार्यशाला का समापन, बच्चों को दिए संस्कार और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश

भारत विकास परिषद लक्ष्य शाखा की बाल संस्कार कार्यशाला का समापन, बच्चों को दिए संस्कार और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश

Bharat Vikash parishad: Bharat Vikas Parishad की लक्ष्य शाखा, प्रयागराज उत्तर प्रदेश स्थित प्रयाग प्रांत द्वारा सौंदर्य प्रतिमा मेमोरियल विद्यालय में आयोजित त्रि-दिवसीय “बाल संस्कार कार्यशाला” का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में बच्चों को मोबाइल उपवास, दैनिक दिनचर्या, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, योग, स्वास्थ्य शिक्षा और देशभक्ति गीतों के माध्यम से प्रेरित किया गया। शिक्षाप्रद कहानियों के जरिए बच्चों को अच्छे संस्कारों और जीवन मूल्यों का महत्व भी बताया गया।

दांतों की देखभाल और रोगों से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान “Continuing Dental Health Program” के तहत बच्चों को दांतों से संबंधित रोग, उनकी रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों को दांतों की सही सफाई, खानपान और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी।Bharat Vikash parishad: कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Bharat Vikash parishad: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को किया गया सम्मानित

कार्यशाला के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन बच्चियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय प्रबंधन और पदाधिकारी रहे मौजूद

Bharat Vikash parishad: कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष आर. एस. सिंह, संस्कार संयोजिका प्रिया नारायण, राष्ट्रीय सदस्य अरुण कुमार जायसवाल, शाखा अध्यक्ष संध्या जायसवाल, सचिव घनश्याम जी, सुषमा वैश्य, महिला संयोजिका मीनाक्षी गुप्ता, शशी केसरवानी, सोनू जायसवाल तथा डेंटल सर्जन डॉ. अंब्रेश मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यालय की प्रबंधिका आभा गरिमा, अध्यक्ष शुभ शुभांजली, प्रधानाचार्य गौरव गरिमा, संदीप श्रीवास्तव और पूनम श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन लक्ष्य शाखा के संस्कार संयोजक गिरीश चन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया।

 

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा संदेश, बोले- पेट्रोल बचाना देशहित में जरूरी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments