Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » 11वी की छात्रा के साथ 4 अलग अलग गाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म

11वी की छात्रा के साथ 4 अलग अलग गाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म

11वी की छात्रा के साथ 4 अलग अलग गाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म
11वी की छात्रा के साथ 4 अलग अलग गाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 11वीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ चार अलग-अलग कारों में दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और 40 हजार रुपये भी वसूले। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पहले से जेल में बंद है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

कैसे रची गई साजिश?

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस कांड का मुख्य आरोपी औसाफ अली है, जो पहले से जेल में बंद है। उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से छात्रा को झांसे में लिया। आरोपी माज ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि खानूगांव इलाके में खड़ी एक थार कार के अंदर औसाफ अली ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान माज कार के बाहर खड़ा रहा और शीशे से झांकते हुए चोरी-छिपे आईफोन से पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा। यह वीडियो बाद में आरोपियों के बीच शेयर किया गया।

Bhopal News: वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का हथियार:

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 40 हजार रुपये वसूले। लगातार मानसिक दबाव और डर के कारण पीड़िता को कई बार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि छात्रा के साथ एक ही स्थान पर नहीं, बल्कि चार अलग-अलग कारों में दुष्कर्म किया गया। वारदात में इस्तेमाल की गई थार कार को बाद में सीहोर जिले के एक गांव में छुपा दिया गया था।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन जिस आईफोन से वीडियो शूट किया गया था, वह अब तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि उसी फोन में कई अहम सबूत मौजूद हो सकते हैं।इस खुलासे के बाद संबंधित हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग के भीतर इस घटना ने जवाबदेही और आंतरिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhopal News: SIT कर रही है गहन जांच :

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने अन्य लड़कियों को भी इसी तरह निशाना बनाया है।समाज और सिस्टम के लिए चेतावनी यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। नाबालिगों को झांसे में लेकर उनका शोषण करना और फिर डिजिटल ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली करना अपराध के नए खतरनाक रूप को दर्शाता है। और कुछ लोग इसे लव जिहाद के तेहत घिनोना प्रोपेगेंडा भी बता रहे हैं.

Writer : Raksha Raval

ये भी पढ़े: लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी