BIHAR BY ELECTION: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लगातार चुनावी दौरे और संगठनात्मक बैठकों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। साथ ही एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच एकजुटता का भी स्पष्ट संदेश गया है।
परंपरागत सीट बचाने में जुटी भाजपा
भाजपा इस सीट को अपनी परंपरागत और प्रतिष्ठा से जुड़ी विधानसभा मानती है। पार्टी नेतृत्व किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता, इसलिए शीर्ष नेतृत्व लगातार चुनावी रणनीति की निगरानी कर रहा है। करीब चार दशकों से बांकीपुर भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है।
BIHAR BY ELECTION: बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय
नितिन नवीन लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और घर-घर जनसंपर्क अभियान पर जोर दे रहे हैं। भाजपा का मानना है कि उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता चुनावी जीत की सबसे बड़ी ताकत हैं।
संयुक्त सम्मेलन से दिखी एनडीए की ताकत
शनिवार को भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी दलों के नेताओं ने साझा मंच से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि एनडीए का सामाजिक आधार एक-दूसरे का पूरक है, जो गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत है।
BIHAR BY ELECTION: विकास और सुशासन को बनाया मुद्दा
भाजपा इस चुनाव में विकास, सुशासन और गठबंधन की मजबूती को प्रमुख मुद्दा बना रही है। पार्टी विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाकर अपने समर्थन आधार को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
भाजपा ने जताया बड़ी जीत का दावा
भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने दावा किया कि संगठन की मजबूती और एनडीए की एकजुटता के दम पर पार्टी पहले से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। उनके मुताबिक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जनता का भरोसा एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर कायम है।
BIHAR BY ELECTION: त्रिकोणीय मुकाबले पर नजर
उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता मैदान में हैं। 30 जुलाई को होने वाले मतदान में यह तय होगा कि भाजपा अपनी परंपरागत सीट बरकरार रख पाती है या नहीं।
ये भी पढ़े… सर्वदलीय बैठक में हंगामा! TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर कांग्रेस, सपा और AAP का वॉकआउट








