BIHAR BY ELCTION: बिहार के भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। मतदाता शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
एनडीए और महागठबंधन में मुख्य मुकाबला
इस उपचुनाव में मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच मानी जा रही है। एनडीए की ओर से कन्हैया प्रसाद मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की तरफ से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं।
BIHAR BY ELCTION: क्यों हो रहा है उपचुनाव?
यह सीट पूर्व एमएलसी राधा चरण सेठ के बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। विधानसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
छह उम्मीदवार मैदान में
उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के अलावा निरंजन कुमार राय, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव सहित अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
BIHAR BY ELCTION: 25 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
चुनाव में छह हजार से अधिक मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। मतदान के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 2832 पुरुष और 3254 महिला मतदाता हैं।
14 मई को आएंगे नतीजे
मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री को आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय के वज्रगृह में जमा करेंगी। इसी केंद्र पर 14 मई को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़े… सीबीआई करेगी चंद्रनाथ रथ हत्या मामले की जांच, डीआईजी स्तर के अधिकारी संभालेंगे टीम का नेतृत्व








