Home » बिहार » बिहार में सत्ता परिवर्तन का नया दौर! बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ, JDU से दो उपमुख्यमंत्री

बिहार में सत्ता परिवर्तन का नया दौर! बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ, JDU से दो उपमुख्यमंत्री

बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
Spread the love

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने भगवान के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में उन्हें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।यह दिन बीजेपी के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि पहली बार बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी ने आधिकारिक रूप से राज्य के नए मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया।

Bihar CM Oath Ceremony:  बिहार में नई सरकार, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री

नई सरकार गठन और सम्राट चौधरी का नेतृत्व

इस मौके पर जेडीयू के दो विधायकों विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद नई सरकार का गठन हुआ।

सम्राट चौधरी को एक तेज-तर्रार और आक्रामक नेता माना जाता है। उन्होंने लगभग 9 साल पहले बीजेपी जॉइन की थी। उनका राजनीतिक सफर बहुत लंबा रहा है वे 26 साल पहले विधायक बने थे। साल 2024 में वे डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद एक बार फिर डिप्टी सीएम बने। अब वे मुख्यमंत्री बनकर पूरे बिहार का नेतृत्व करेंगे। उनके सामने सरकार चलाने के साथ-साथ NDA गठबंधन को एकजुट रखने की भी बड़ी जिम्मेदारी है।

बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही है। बीजेपी कई बार सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन मुख्यमंत्री हमेशा नीतीश कुमार ही रहे। यह पहली बार है जब बीजेपी के पास ज्यादा सीटें भी हैं और मुख्यमंत्री पद भी पार्टी को मिला है।

बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री

नई सरकार की पहली बैठक

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी उनसे बातचीत की और प्रशासनिक कामकाज के अपने तरीके को समझाया। साथ ही उन्होंने अफसरों से यह भी जाना कि उन्हें काम करने में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बाद सम्राट चौधरी राजभवन से सीधे सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। सचिवालय में पहुंचने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक फाइलों और दस्तावेजों पर उनसे हस्ताक्षर भी करवाए।

बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री

Bihar CM Oath Ceremony:  X (ट्विटर) पर बदलाव

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने अपने X (ट्विटर) प्रोफाइल का बायो भी बदल दिया है। अब उसमें “Chief Minister of Bihar” लिखा हुआ है, जबकि पहले वहाँ “Deputy CM” लिखा था।

बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम नेताओं का सफर

विजय चौधरी
  • जेडीयू के वरिष्ठ और अनुभवी नेता
  • नीतीश कुमार के करीबी और रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं
  • 1982 से लगातार विधायक
  • पहली बार दलसिंहसराय सीट से चुनाव जीता
  • 2010 में सरायरंजन सीट से जीत हासिल की
  • 2025 में भी सरायरंजन से चुनाव जीता
  • वित्त, शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे कई विभाग संभाले
  • 2015 से 2020 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे
  • उनकी छवि एक साफ-सुथरे और कुशल प्रशासक की है
विजय चौधरी
विजय चौधरी
बिजेंद्र यादव
  • सुपौल से 1990 से लगातार विधायक
  • “कोसी का विश्वकर्मा” के नाम से जाने जाते हैं
  • 1991 में लालू सरकार में पहली बार मंत्री बने
  • 2005 में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष रहे
  • नीतीश सरकार में कई बार बिजली मंत्री रहे
  • वित्त और वाणिज्य कर जैसे अहम विभाग संभाले
  • 2025 में लगातार नौवीं बार चुनाव जीता
  • 2025 में कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी को हराया
बिजेंद्र यादव
बिजेंद्र यादव

Bihar CM Oath Ceremony: सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर

  • राजनीति की शुरुआत RJD से की
  • 1999 में राबड़ी देवी सरकार में मंत्री बने
  • 2000 में परबत्ता से विधायक बने
  • 2013 में RJD छोड़कर JDU में शामिल हुए
  • 2 जून 2014 को मांझी सरकार में मंत्री बने
  • बाद में मांझी को हटाने के विरोध में JDU से सस्पेंड हुए
  • 2017 में बीजेपी में शामिल हुए
  • 2023 में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने
  • 2021 में नीतीश सरकार में मंत्री रहे
  • 2024 में डिप्टी सीएम बने
  • 2025 में तारापुर से विधानसभा चुनाव जीता
  • 2025 में फिर डिप्टी सीएम बने
  • 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री
बिहार में नई सरकार: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री

जातीय और राजनीतिक संतुलन

नई सरकार में जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं, डिप्टी सीएम विजय चौधरी भूमिहार समाज से हैं और डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव OBC समाज से आते हैं। इस तरह NDA ने सरकार में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

नया राजनीतिक अध्याय

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी है और जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी शामिल किए गए हैं, जिससे गठबंधन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़े…33% महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज, 2029 तक लागू करने की योजना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments