Home » बिहार » Bihar Election 2025: ‘बुर्के पर राजनीति’ करती है आरजेडी-कांग्रेस, बिहार में CM योगी ने विपक्ष को घेरा

Bihar Election 2025: ‘बुर्के पर राजनीति’ करती है आरजेडी-कांग्रेस, बिहार में CM योगी ने विपक्ष को घेरा

सीएम योगी आदित्यनाथ

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दानापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि विपक्ष राज्य में विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। जब बिहार में युवा रोज़गार और तरक़्क़ी की बात कर रहे हैं, तब कुछ दल ‘बुर्के बनाम विकास’ की नई बहस छेड़ रहे हैं। ये लोग चुनाव को मूल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने की फिराक

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि विपक्षी पार्टियाँ फर्जी वोटिंग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। कुछ ताकतें चाहती हैं कि बिना पहचान और चेहरे की पुष्टि के कोई भी व्यक्ति मतदान कर सके। क्या किसी को फर्जी मतदान की छूट मिलनी चाहिए? क्या विदेशी घुसपैठिए बिहार के नागरिक अधिकारों को छीन सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि जब देश और दुनिया में कहीं भी पहचान पत्र दिखाना ज़रूरी होता है, तब कुछ पार्टियाँ भारत में इसे हटवाने की मांग कर रही हैं। उनका आरोप था कि विपक्ष फिर से पुराने दौर की तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने की फिराक में है।

रैली की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की। उन्होंने आचार्य चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक का स्मरण करते हुए कहा कि यह धरती देश को महापुरुष देने वाली रही है। साथ ही उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी का ज़िक्र करते हुए दानापुर को उनके जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल बताया। योगी आदित्यनाथ ने यूपी और बिहार के रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा, *”यूपी और बिहार सिर्फ दो राज्य नहीं, बल्कि एक संस्कृति, एक आत्मा और एक संकल्प के प्रतीक हैं। ये बंधन उतना ही गहरा है जितना भगवान राम और माता सीता का था।

राजद पर चारा घोटाले का आरोप

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री ने राजद के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में भ्रष्टाचार और घोटालों ने युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में विकास के लिए मिलने वाले फंड को चारा घोटाले में लुटाया गया।

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर को टिकट दिए जाने से नाराज हुए भाजपा कार्यकर्ता, बोले-‘बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं’