Home » Breaking News » CM हाउस में कॉल कर दी सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, फिर गुजरात में हुआ बड़ा एक्शन

CM हाउस में कॉल कर दी सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, फिर गुजरात में हुआ बड़ा एक्शन

Spread the love

Bihar News: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आरोपी ने सीधे मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर धमकी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में की है, जो बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। तकनीकी जांच के आधार पर उसकी लोकेशन गुजरात के सानंद में ट्रेस की गई। इसके बाद गुजरात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

Bihar News: ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग शुरू की। मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाने में केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई। लोकेशन गुजरात में मिलने पर बिहार पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ होगी।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था

बिहार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा बेहद सख्त होती है। उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है, जिसमें कई स्तरों का सुरक्षा घेरा शामिल होता है। इसके अलावा स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के प्रशिक्षित कमांडो भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जो आधुनिक हथियारों और हाई-टेक सिस्टम से लैस होते हैं।

Bihar News: शपथ के बाद पहली बड़ी चुनौती

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में पद संभालने के तुरंत बाद मिली यह धमकी सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ के बाद ही धमकी के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़े… CM भगवंत मान का बिहार सीएम सम्राट चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘बीजेपी को दागी लोग अच्छे लगाते है …

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments