Home » बिहार » सरकारी अनाज की काला बाजारी का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, जांच की मांग तेज

सरकारी अनाज की काला बाजारी का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, जांच की मांग तेज

सरकारी अनाज की काला बाजारी का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, जांच की मांग तेज
Spread the love

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजला मिल के समीप ट्रक से राशन की कालाबाजारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन दावा है कि उक्त ट्रक से जन वितरण प्रणाली की दुकानों के लिए आवंटित अनाज को कालाबाजारी के लिए चोरी छुपे उतारा जा रहा है।

बैजला राइस मिल के समीप की घटना

दावा किया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजला मिल के समीप अक्सर रात के अंधेरे में ट्रक से अनाज के बोरों को उतार कर बाजारों में चोरी छुपे बेचा जाता है। चूंकि वायरल वीडियो भी बैजला राइस मिल के समीप का है, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा खेल जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से होता है और गरीबों के हिस्से की अनाज को खुलेआम लूटा जाता है।

Bihar News: जांच की उठी मांग

वहीं वायरल वीडियो को लेकर जन सुराज के कद्दावर नेता सह शिवसागर प्रखंड के उप प्रमुख विनय सिंह ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से यह संभव नहीं है। उनका साफ तौर पर कहना है कि बैजला राइस मिल के समीप उपेंद्र उर्फ माना सिंह द्वारा अपने गोदाम में कालाबाजारी हेतु राशन की बोरियां उतारी जा रही हैं। अगर प्रशासन उनके गोदाम में छापेमारी करें, तो कम से कम दस ट्रक सरकारी अनाज पकड़ा जा सकता है। यह भी बताया कि इस कालाबाजारी के कारण हीं गरीबों को कम अनाज मिल रहा है, इसलिए प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

Report BY: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े: जिला अस्पताल ओयल में बड़ी लापरवाही, मौत का ‘जाल’ बने नाले के टूटे पत्थर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments