ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Bihar News: बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना आगमन, स्वागत को लेकर राजधानी तैयार

Bihar News: बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना आगमन, स्वागत को लेकर राजधानी तैयार

Bihar News:

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका अपने गृह प्रदेश बिहार का पहला आगमन है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी पटना को उनके स्वागत के लिए सजाया गया है और जगह-जगह पोस्टर, बैनर व तोरण द्वार लगाए गए हैं।

एयरपोर्ट से बापू सभागार तक होगा भव्य स्वागत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक विशेष तैयारियां की गई हैं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। बापू सभागार में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य रूप देने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार होगा।

Bihar News: प्रदेश कार्यालय में हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अन्य जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष चर्चा की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

हजारों कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बापू सभागार में होने वाले समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि 45 वर्षीय नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें…Jitendra Singh: भारत का लक्ष्य 1,000 क्यूबिट्स और 2,000 किमी क्वांटम नेटवर्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल