Home » बिहार » पटना में रंगों में रंगी BJP! नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

पटना में रंगों में रंगी BJP! नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

Spread the love

Bihar News: देशभर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना महानगर भाजपा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव के इस खास मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और उन्हें रंग लगाया।

बड़े नेताओं की मौजूदगी

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

Bihar News: रंग, गुलाल और उत्साह

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कई कार्यकर्ताओं ने नेताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

एकता और सौहार्द का संदेश

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। पटना में आयोजित यह होली मिलन समारोह राजनीतिक रंगों के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनकर सामने आया।

ये भी पढ़े… ईरान संकट के बीच भारत सुरक्षित! 25 दिनों का तेल भंडार, घबराने की नहीं जरूरत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments