BIHAR NEWS: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी माहौल तेज हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से भाजपा के “अहंकार को तोड़ने” और बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की। वहीं एनडीए ने भी इस सीट पर भारी बहुमत से जीत का दावा किया है।
‘फोटो नहीं, मतदान करें’
चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग केवल उनके साथ घूमने या फोटो खिंचाने तक सीमित न रहें, बल्कि मतदान के दिन सही तरीके से वोट डालें। उन्होंने कहा कि यदि जनता 35 वर्षों से चले आ रहे भाजपा के प्रभुत्व को बदलना चाहती है तो इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान करे।
BIHAR NEWS: ‘जाति-धर्म से ऊपर है यह चुनाव’
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह उपचुनाव जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और बेहतर नेतृत्व चुनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को तय करना होगा कि उसे सम्राट चौधरी जैसा नेतृत्व चाहिए या ऐसा प्रतिनिधि जो जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दे।
RJD-BJP राजनीति पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि बिहार में लंबे समय से लोग लालू प्रसाद यादव के डर से भाजपा और भाजपा के डर से राजद को वोट देते रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस परंपरा से बाहर निकलकर बेहतर उम्मीदवार का चयन किया जाए।
BIHAR NEWS: एनडीए ने किया जीत का दावा
वहीं बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि एनडीए उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीतेगा और बांकीपुर में भाजपा की जीत तय है।
ये भी पढ़े… सरकार का बड़ा फैसला! मोबाइल के 6 पार्ट्स पर खत्म हुई इंपोर्ट ड्यूटी, सस्ता होगा प्रोडक्शन?








