Home » बिहार » बिहार में शराबबंदी के दावों की खुली पोल, पिकअप वैन से शराब लूट का वीडियो हुआ वायरल

बिहार में शराबबंदी के दावों की खुली पोल, पिकअप वैन से शराब लूट का वीडियो हुआ वायरल

Bihar News
Bihar News

Bihar News: बिहार में सरकार की तरफ से शराबबंदी के तो बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बिहार में शराब की सप्लाई एवं बिक्री किसी से छिपी नहीं है। दरअसल बिहार में पूर्ण शराबबंदी हमेशा से सवालों के घेरे में रही है और समय-समय पर इसके प्रमाण भी मिलते रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव से है, जहां शराब लदे एक पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने के बाद ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई।

बीते शुक्रवार की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव के समीप बीते शुक्रवार को शराब लदा एक पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गया। हालांकि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, लेकिन शराब लदे वाहन के सड़क किनारे पलटने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और फिर लोगों ने शराब लूटना शुरू कर दिया।

Bihar News: शराब लूट का वीडियो वायरल

वहीं शराब लूट का वीडियो जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई अंग्रेजी शराब का कार्टून लेकर भाग रहा है, तो किसी को दो-तीन बोतलें हीं हाथ लगी है। वहां मौजूद सभी लोग दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से गिरे शराब लूटने में व्यस्त दिख रहे हैं।

शराबबंदी पर उठ रहे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बिहार में पूर्ण शराबबंदी पर सवाल खड़ा कर दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब लदे एक पिकअप वैन के पलटने से यह साफ है कि बिहार में प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद शराब तस्कर सक्रिय हैं और उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ भी नहीं है। इसके अलावा बिहार में शराबबंदी की जमीनी हकीकत को उजागर करती इस विडियो की चर्चा खूब हो रही है।

Report BY: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े… अजित पवार के साथ विमान में कौन-कौन था सवार? डिप्टी सीएम के निधन के बाद महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक झटका