ख़बर का असर

Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या, फिर थाने पहुंचा आरोपी ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या, फिर थाने पहुंचा आरोपी ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना लगभग रात 2 बजे की बताई जा रही है, जब पूरे घर में सभी सदस्य सो रहे थे। आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद करीब 8 किलोमीटर दूर सकरा थाना पहुंचकर सरेंडर करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या की बात कबूल कर ली।

चारों ओर फैले खूना

पुलिस के साथ आरोपी जब मृतका के घर पहुंची, तब तक परिवार को इस घटना की कोई भनक नहीं थी। घर के दरवाजे पर दस्तक देने पर पिता बाहर आए। आंगन में अपनी बेटी को गिरा देख उन्हें पहले लगा कि वह बेहोश है। लेकिन पास जाकर चारों ओर फैले खून को देखकर सच्चाई सामने आई। मृतका के पिता के अनुसार, पुलिस ने तुरंत उन्हें बताया कि उनकी बेटी को गोली मारी गई है।

मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना के समय आरोपी रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। परिवार के किसी सदस्य को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मृतका की मां ने बताया कि मुख्य गेट हमेशा बंद रहता था और उनकी निगरानी में होता था, लेकिन बगल का छोटा गेट खुला रहने की वजह से आरोपी वहां से अंदर घुसा होगा। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH)  भेज दिया। आरोपी युवक से घटना के पीछे के कारण और अन्य संदिग्ध पहलुओं की पूछताछ जारी है। वहीं मामले में DSP पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में शक होने पर हत्या की है। तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल बरामद किया गया है। मौके से एक खोखा मिला है। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Report BY: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… ‘विकसित लखीमपुर सदर’ योगी सरकार के 9 साल और विधायक योगेश वर्मा का ‘प्रगति रिपोर्ट कार्ड’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल