Home » स्पोर्ट्स » आरसीबी ने 250 रन बनाकर चेन्नई को 43 रन से हराया, टिम डेविड की तूफानी पारी से मिली बड़ी जीत

आरसीबी ने 250 रन बनाकर चेन्नई को 43 रन से हराया, टिम डेविड की तूफानी पारी से मिली बड़ी जीत

​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम को इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए और चेन्नई के सामने 251 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा
​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा

आरसीबी की लगातार दूसरी जीत, सीएसके की तीसरी हार

इस मुकाबले में आरसीबी ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के दम पर टीम ने बड़ी जीत हासिल की। वहीं, चेन्नई की टीम इस पूरे मैच में दबाव में नजर आई और लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की खराब शुरुआत

251 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं संजू सैमसन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 5 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा
​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा

आयुष म्हात्रे का बल्ला भी खामोश रहा और वह केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक शर्मा भी लगातार तीसरे मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और 3 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने अच्छी शुरुआत जरूर की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 13 गेंदों में 18 रन बनाकर अभिनंदन सिंह की गेंद पर आउट हो गए।

RCB vs CSK: सरफराज और प्रशांत वीर ने संभालने की कोशिश

एक छोर से सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

प्रशांत वीर ने भी 29 गेंदों में 43 रन बनाकर अहम योगदान दिया। उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। ओवरटन ने भी 37 रन बनाए।इसके अलावा नूर अहमद 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए, जबकि मैट हेनरी को अभिनंदन सिंह ने 2 रन पर पवेलियन भेज दिया।

​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा
​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा

आरसीबी के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। वहीं जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों की बदौलत आरसीबी ने चेन्नई को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

RCB vs CSK: आरसीबी ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर बनाया। टीम को विराट कोहली और फिल साल्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार खेल दिखाते हुए 29 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन बनाए।

​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा
​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा

टिम डेविड की तूफानी पारी ने बदला मैच का रुख

मैच के आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 25 गेंदों में 70 रन बना डाले। उनकी इस पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे।रजत पाटीदार और टिम डेविड ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 99 रन की नाबाद साझेदारी की, जिसकी बदौलत आरसीबी 250 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

RCB vs CSK: ​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा
​​चेन्नई सुपर किंग्स फिर हारी, आरसीबी का दबदबा

RCB vs CSK: चेन्नई के गेंदबाज नहीं रोक पाए रन

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, टीम के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर से रोकने में सफल नहीं हो पाए।इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरसीबी ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े…राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत से अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, कैसे पहुंची टॉप पर? जानिए पूरा गणित…