ख़बर का असर

Home » बिहार » बीच सड़क ‘थप्पड़ कांड’! वैशाली में BDO पर युवक को पीटने का आरोप, जांच की मांग तेज

बीच सड़क ‘थप्पड़ कांड’! वैशाली में BDO पर युवक को पीटने का आरोप, जांच की मांग तेज

Bihar News

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तैनात एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पर सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

सरकारी गाड़ी छूने पर भड़का विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बीडीओ की सरकारी गाड़ी को एक कार सवार युवक की गाड़ी से हल्का सा टच हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मामूली थी और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ था। आरोप है कि इसके बाद अधिकारी गाड़ी से उतरे और युवक के साथ बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अधिकारी ने युवक को बीच सड़क पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

Bihar News: वीडियो में दिखी मारपीट की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक को हाथ जोड़कर माफी मांगते और पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसके बावजूद अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और कथित तौर पर उन्होंने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। न ही संबंधित अधिकारी की तरफ से कोई सार्वजनिक बयान सामने आया है।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर कोई गलती हुई भी थी, तो उसका समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए था, न कि सार्वजनिक रूप से मारपीट कर। कई लोगों ने इसे पद के दुरुपयोग का मामला बताया है। कुछ सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वीडियो में दिख रही घटना सही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल, ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकारी पद पर बैठे अधिकारी कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं? क्या आम नागरिक के साथ इस तरह का व्यवहार उचित है?

Report BY: Prakash kumar

ये भी पढ़े… अमरोहा में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, महिला समेत कई घायल, 25 अज्ञात पर केस दर्ज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल