Breaking News
Home » बिहार » आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर सुपौल में ग्रामीणों ने मौलवी और महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर सुपौल में ग्रामीणों ने मौलवी और महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

सुपौल-में-मौलवी-महिला-की-पिटाई
सुपौल-में-मौलवी-महिला-की-पिटाई

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह मामला तुलसीपट्टी गांव का है।

अब पढ़े क्या है मामला…

सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने एक मौलवी और एक विवाहित महिला को संदिग्ध अवस्था में देख लिया, जिसके बाद गुस्से में भीड़ ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर मारपीट की। वीडियो में भीड़ द्वारा की गई पिटाई साफ दिखाई देती है, जिसे किसी ने मौके पर ही रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

Bihar News: मामले में पुलिस ने क्या बताया?

पीड़ित युवक प्रतापगंज थाना क्षेत्र के घटाह गोविंदपुर का रहने वाला बताया जाता है और तुलसीपट्टी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत बुलाई गई, जिसने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाते हुए करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पंचायत के फैसले के बाद मामला वहीं दबा दिया गया।

उधर, बलुआ बाजार थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस कई बार पीड़ित पक्ष के घर गई है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली। उनका कहना है कि आवेदन मिलने पर ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

ये भी पढ़े… Moradabad News: मुरादाबाद में बुर्का पहने आए बदमाश 2 मिनट में उखाड़ ले गए ATM